‘इंप्रूव योर स्किल्स’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘इंप्रूव योर स्किल्स’ कार्यशाला का आयोजन

विजयनगर।
तेयुप के निर्देशन में किशोर मंडल, विजयनगर द्वारा तेरापंथ सभा भवन में मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में ‘इंप्रूव योर स्किल्स’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सीपीएस राष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक, मोटिवेशनल स्पीकर अरविंद मांडोत ने संबोधित किया। मुनिश्री द्वारा प्रदत्त मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि व्यक्ति बहुत से कार्य करता है, पर हर कार्य को कुशल स्किल्स के साथ किया जाए तो कार्य की निष्पत्ति विशेष कार्य में हो जाती है। आप जो भी कार्य करेें, स्किल्स के साथ करें। हर क्षेत्र में स्किल्स चाहिए। कौशलतापूर्वक किया गया कार्य प्रभावी एवं परिणामदायक होता है।
स्किल्स कैसे बढ़े? इसके लिए मुनिश्री ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ समय प्रबंधन और स्वप्रेरणा जरूरी है। मुनिश्री ने किशोरों और कन्याओं का पर्युषण पर धर्माराधना की प्रेरणा दी। तेयुप अध्यक्ष राकेश पोखरणा ने सबका स्वागत किया। कार्यशाला और किशोरों द्वारा नियोजित श्रम और जुड़ाव की सराहना की। महिला मंडल उपाध्यक्षा बरखा पुगलिया ने किशोर मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित की। मुख्य प्रशिक्षक का परिचय विशाल श्यामसुखा ने दिया। मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत ने कार्यशाला को व्यवहारिक रखते हुए रोजमर्रा के कार्यों को कुशलता से निष्पादित करने हेतु कुछ सूत्र बताए।
मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत का सम्मान तेयुप पदाधिकारीगण, महिला मंडल पदाधिकारीगण, वित्त सहयोग प्रदाता मनोहरलाल बाबेल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल सदस्यों की अच्छी सहभागिता रही। तेयुप, विजयनगर उपाध्यक्ष एवं किशोर मंडल प्रभारी विकास बांठिया का अच्छा श्रम रहा। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल संयोजक नमन चावत ने किया। आभार संयोजक रिदम चावत ने किया।