द पावर आॅफ सबकाॅन्सियस माइंड

संस्थाएं

द पावर आॅफ सबकाॅन्सियस माइंड

अररिया कोर्ट।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, अररिया कोर्ट के तत्त्वावधान में तेरापंथ भवन में ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ एवं ‘द पावर आॅफ सबकाॅन्सियस माइंड’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया गया। तत्पश्चात महिला मंडल के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया।
महिला मंडल मंत्री सुरभि दुगड़ ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता माला छाजेड़ ने दोनों विषयों पर अपने विचार रखे। अध्यक्ष सरिता बेगवानी ने बताया कि हर व्यक्ति चाहता है कि मैं अपने जीवन में सफल बनूँ, इसके लिए अपनी शक्ति को जागृत करना है। हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही हमारे अवचेतन मन में फिट हो जाता है, इसलिए हमारे संकल्प हमेशा सकारात्मक होने चाहिए। कायोत्सर्ग, ध्यान साधना द्वारा हम अपने अवचेतन मन को जागृत कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संचालन कविता बोथरा ने किया। सुरभि दुगड़ ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी महिला मंडल का सहयोग रहा।