तेयुप द्वारा मानव सेवा कार्य

संस्थाएं

तेयुप द्वारा मानव सेवा कार्य

राजाजीनगर।
स्वर्गीय उत्तमचंद भंडारी की पुण्य स्मृति में धर्मपत्नी कमला बाई भंडारी एवं पारिवारिकजन के सहयोग से आश्रम में दैनिक जरूरत की सामग्री प्रदान की गई। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना के निवेदन पर आश्रम वार्डन शारदांबेजी एवं सुंदरमल ने आश्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम गत सात वर्षों से गतिमान है, जिसमें तीस वृद्ध एवं नौ बच्चे आश्रित हैं। आश्रम में रह रहे सभी सदस्यों ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तेयुप, राजाजीनगर अध्यक्ष कमलेश गन्ना, राजेश देरासरिया, जयंतीलाल गांधी, अरविंद कोठारी एवं सेवा सारथी के संयोजक मुकेश भंडारी एवं सह-संयोजक विक्रम बोहरा की उपस्थिति रही।