नामकरण संस्कार

नामकरण संस्कार

उदयपुर।
धनेश-बबीता बैद के सुपौत्र एवं कुणाल-भाविनी बैद के पुत्र का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से संस्कारक सुबोध दुगड़, मनोज लोढ़ा, पंकज भंडारी ने विधिपूर्वक संपन्न करवाया। नमस्कार महामंत्र, परमेष्ठी वंदना, भगवान पाश्र्वनाथ स्तुति, उपसर्गहर स्तोत्र, लोगस्स पाठ, भगवान महावीर स्तुति एवं विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ नामकरण संस्कार किया गया। कार्यक्रम में तेयुप मंत्री भूपेश खिमेसरा ने जैन संस्कार विधि के बारे में बताया। तेयुप, उदयपुर द्वारा मंगलभावना पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में तेयुप उपाध्यक्ष अशोक चोरड़िया, विनर्तमान अध्यक्ष अक्षय बड़ाला, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अजित छाजेड़, संदीप हिंगड सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।