तप अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

तप अनुष्ठान का आयोजन

चेन्नई।
साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में नवरात्रि अनुष्ठान के अंतर्गत तपोनुष्ठान तप निरंतन चल रहा है। तेरापंथ सभा और महिला मंडल के संयुक्त तत्त्वावधान में साध्वी लावण्यश्री जी के आशीर्वाद से एकासन तप अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 90 भाई-बहनों ने एकासन तप का लाभ लिया और अनगिनत भाई-बहनों ने एकासन का लाभ अपने घर में भी लिया। एकासन तप अनुष्ठान के लिए सभा से संयोजक चंद्रेश चिप्पड़, मनोज गादिया, महिला मंडल से संयोजिका रेखा गादिया एवं संगीता नाहर का विशेष सहयोग रहा। एकासन अनुष्ठान की व्यवस्था के लिए तेरापंथ सभा के अध्यक्ष उगमचंद सांड, मंत्री अशोक खतंग, महिला मंडल से अध्यक्षा लता पारख, मंत्री हेमलता नाहर एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।