
द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन
नवरंगपुर।
अभातेममं के निर्देशानुसार नवरंगपुर महिला मंडल द्वारा ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला का आयोजन रखा गया। अध्यक्ष बाॅबी ने सभी का स्वागत करते हुए ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला के बारे में बताया। पढ़ने की आदत से अपनी बुद्धि विकसित होती है। आपके दिमाग को तरोताजा रखता है। ज्यादा-से-ज्यादा समझदार बनता है, नई-नई चीज सिखाता है तथा आपको तनावमुक्त रखता है। सेल्फ काॅन्फिडेंस मजबूत होता है और शुरू से यह पढ़ने की आदत रहने से बुए़ापे में स्मरण शक्ति को रोका जा सकता है। छोटे-छोटे उदाहरण के साथ समझाया।
बहन राखी ने कहा कि जिस तरह शरीर को एक्टिव रखने के लिए व्यायाम जरूरी है, उसी प्रकार मन को एक्टिव रखने के लिए मानसिक व्यायाम जरूरी बताया। इसलिए दिन में 20 मिनट जरूर कुछ ना कुछ पढ़ना ही चाहिए। गरिमा ने कहा कि पढ़ने से दिमाग तेज होने के साथ-साथ अच्छी नींद भी आती है। अच्छे उदाहरण के साथ समझाया। महिला मंडल की सभी बहनों ने जैसे तारा देवी सुराणा, रीना जैन, पूजा जैन, रीमा अग्रवाल, सुशीला देवी जैन, सरोज जैन, कांता अग्रवाल, सभी ने अपने-अपने अनुभव बताए। अंत में महिला मंडल की मंत्री रीना जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।