द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

कोयंबटूर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं ने ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा पूजा मरोठी ने किया। स्थानीय महिला मंडल अध्यक्षा मंजु सेठिया ने वक्तव्य द्वारा पधारे हुए सभी का स्वागत किया। रूप कला भंडारी ने स्वाध्याय के बारे में जानकारी दी। केसरिया शक्ति की बहनों ने मंडल गीत का संगान किया। स्थानीय कन्या मंडल की बेटियों ने नशामुक्ति पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया।
उपाध्यक्ष मोनिका लुनिया ने मुख्य अतिथि डाॅ0 शशिप्रभा जी का परिचय वाचन किया। उनका सम्मान स्थानीय अध्यक्ष मंजु सेठिया व उपाध्यक्ष मोनिका लुनिया ने साहित्य व मोमेंटो के द्वारा किया। प्रोफेसर शशि प्रभा जी ने कहा कि हमें स्वाध्याय नियमित रूप से करना चाहिए। हमें सिर्फ स्वाध्याय ही नहीं उसका अध्ययन भी करना चाहिए। धन्यवाद व आभार ज्ञापन स्थानीय मंत्री सुमन सुराणा ने किया। इस कार्यशाला का संचालन उपाध्यक्ष सुशीला बाफना ने किया। कार्यक्रम में बहनों व बेटियों की उपस्थिति 80 रही।