नशामुक्ति अभियान

संस्थाएं

नशामुक्ति अभियान

मदुरै।
अभातेममं द्वारा निर्देशित तेममं के तत्त्वावधान में कन्या मंडल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। कन्याओं का उत्साह बढ़ाने और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए महिला मंडल की बहनें एवं ज्ञानशाला के बच्चे भी उपस्थित थे। कन्याओं ने ‘छोड़ो, नशे को त्यागो तुम, होश में आओ जागो तुम’ का संदेश दिया। नशे की लत में पड़े एक लड़के की कहानी दिखाते हुए सबको सीख दी गई। नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला सिद्धि जीरावला, तनु लोढ़ा, कोमल जीरावला, विधि कोठारी को और दूसरा स्थान प्राप्त किया मुस्कान सुराणा, सोनू चोपड़ा, अविका चोपड़ा ने। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल प्रभारी दीपिका फूलफगर ने किया।