तेयुप द्वारा मानव सेवा कार्य

संस्थाएं

तेयुप द्वारा मानव सेवा कार्य

राजाजीनगर।
तेयुप, राजाजीनगर द्वारा सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट में ‘खुशियों की दिवाली’ का प्रथम सेवा कार्य संपादित किया गया। परिषद द्वारा सामुहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। आश्रम वार्डन पदमा एवं जोया ने एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की जानकारी प्रदान की। सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किए।
तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने कन्नड़ राज्योत्सव एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दी। पदमा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर तेयुप से अरविंद कोठारी, जयंतीलाल गांधी, ललित मुणोत, मुकेश भंडारी एवं विक्रम बोहरा की उपस्थिति रही।
- द्वितीय सेवा कार्य में ‘श्री महालक्ष्मी सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर’ में तेयुप द्वारा ‘खुशियों की दिवाली-बाँटें खुशियों की उपहार’ सेवा कार्य संपादित किया गया। परिषद परिवार द्वारा सामुहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। आश्रम के वार्डन गोविंदराजू ने महालक्ष्मी सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की जानकारी प्रदान की। वृद्ध महिलाओं ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। तेयुप अध्यक्ष कमलेख गन्ना ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर तेयुप से कमलेश चोरड़िया, अरविंद कोठारी, जयंतीलाल गांधी, ललित मुणोत, मुकेश भंडारी एवं विक्रम बोहरा उपस्थित थे।