करें व्यसन को इन्कार बनाएँ जीवन खुशहाल

संस्थाएं

करें व्यसन को इन्कार बनाएँ जीवन खुशहाल

हैदराबाद।
तेममं के तत्त्वावधान में साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा करें व्यसन को इन्कार बनाएँ जीवन खुशहाल की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। कन्याओं ने व्यसनमुक्ति नाटिका प्रस्तुत की। साध्वीश्री जी ने कहा कि नाटिका आज के युवा वर्ग के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। बुरी आदतों को ग्रहण करना बहुत आसान है, पर इससे पीछा छुड़ाना उतना ही कठिन। परंतु कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
मंचीय प्रस्तुति (संवाद) का लेखन साध्वी राजुलप्रभा जी द्वारा किया गया। संयोजिका प्रार्थना सुराना एवं सह-संयोजिका पूर्वा सुराना ने इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के के लिए श्रम लगाया। महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति रही। अंत में महिला मंडल अध्यक्षा कविता आच्छा ने सभी को प्रेरित किया। पर्युषण में लगभग 15 कन्याओं ने त्याग पत्र भरे थे, जिसमें प्रथम स्थान सुरभि बोथरा, द्वितीय तनिषा सुराना, तृतीय हिमांशी जैन को पुरस्कृत किया गया।