कन्या मंडल द्वारा नशामुक्ति नाटिका की प्रस्तुति

संस्थाएं

कन्या मंडल द्वारा नशामुक्ति नाटिका की प्रस्तुति

चेन्नई।
अभातेममं के निर्देशानुसार महिला मंडल के तत्त्वावधान में चेन्नई कन्या मंडल द्वारा ‘करें व्यसन को इन्कार बनाएँ जीवन खुशहाल’ विषय पर लघु नाटिका का आयोजन साहुकारपेट सभा भवन में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि खुशहाल परिवार को नशा बबार्द कर देता है। अणुव्रत एवं प्रेक्षाध्यान का महत्त्व बताते हुए नशामुक्ति के महत्त्वपूर्ण उपाय बताए। साध्वी सिद्धांतश्री जी, साध्वी दर्शितप्रभा जी के प्रति आभार, कृतज्ञयता ज्ञापित की। साध्वीश्री जी ने कहा कि कन्या मंडल द्वारा प्रस्तुति जागरूकता का परिचायक है। नाटिका में श्रुति आच्छा, रीद्धि सेठिया, चेहक गेल्डा, यशविता बांठिया, खुशी धोका, लब्धि मूथा, हिमानी आचछा, विभा गादिया ने नशामुक्त जीवन नाटिका पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लगभग 200 श्रावक-श्राविकाएँ, कन्या व किशोर उपस्थित थे। महिला मंडल अध्यक्षा लता पारख, मंत्री हेमलता नाहर, कन्या मंडल प्रभारी संगीता आच्छा, सहप्रभारी मंजू दक का सहयोग रहा। कन्या मंडल संयोजिका खुशी धोका एवं सह-संयोजिका यशविता बांठिया का कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग रहा।