सामुहिक एकलठाणा तप का आयोजन

संस्थाएं

सामुहिक एकलठाणा तप का आयोजन

जसोल।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा महिला मंडल अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया की अध्यक्षता में सामुहिक एकलठाणा का आयोजन स्थानीय नया ओसवाल भवन में किया गया। महिला मंडल मंत्री अरुणा डोसी ने बताया कि शासनश्री साध्वी कमलप्रभा आदि की प्रेरणा एवं पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों की मेहनत से लगभग 225 से ज्यादा एकलठाणा तप हुए। इस तप में ज्ञानशाला, किशोर मंडल, कन्या मंडल, तेयुप, तेरापंथ सभा के सदस्य सहित महिला मंडल ने भागीदारी निभाकर निर्जरा की। अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया ने प्रायोजक परिवार का आभार ज्ञापन किया। तेममं, जसोल के समस्त पदाधिकारियों ने प्रायोजक ढेलड़िया परिवार का बहुमान किया।