
नूतन गृह प्रवेश
गंगाशहर।
भरत-दिव्या ललवानी के नूतन गृह का प्रवेश जैन संस्कार विधि द्वारा संस्कारक विपिन बोथरा, विनीत बोथरा ने विधि-विधानपूर्वक मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया। कार्यक्रम में तेयुप सदस्य धीरज रांका, अशोक महनोत सहयोगी के रूप में जुड़े। परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।