दीपावली स्नेह मिलन समारोह

संस्थाएं

दीपावली स्नेह मिलन समारोह

हिसार।
अभातेममं के निर्देशन में महिला मंडल, हिसार द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज जी स्वामी के सान्निध्य में रावलवासिया धर्मशाला में किया गया। समारोह की शुरुआत मुनिश्री द्वारा नवकार मंत्र से हुई। इसके पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। इसके बाद महिला मंडल की अध्यक्ष जयश्री जैन ने उपस्थित सभी बहनों का स्वागत किया एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर युवा बहनों के लिए एक मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी, राजगीरी, कुट्टू, मूंग, मोठ, चना आदि) से बने व्यंजन की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। वरिष्ठ श्राविका शशि जैन ने प्रतियोगी महिलाओं द्वारा तैयार व्यंजनों का निरीक्षण किया। मुनि पृथ्वीराज जी स्वामी ने आचार्य तुलसी पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। दोनों प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीपावली मिलन समारोह में लगभग 30 बहनों की उपस्थिति रही। मंत्री सविता जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया। मंच का संचालन उपासिका प्रीति जैन ने किया।