बृहद् मंगलपाठ का आयोजन

संस्थाएं

बृहद् मंगलपाठ का आयोजन

कानपुर।
साध्वी संगीतश्री जी आदि ठाणा ने तेरापंथ भवन में समागत श्रावक समाज को दीपावली के अवसर पर बृहद मंगलपाठ सुनाया। विभिन्न ढालों, मंगल स्रोतों और मंगल मंत्रों से लगातार एक घंटे तक पवित्र उच्चारण द्वारा मंगलपाठ सुनाया। तत्पश्चात साध्वीश्री जी ने दीपावली का जैन धर्म के संदर्भ में महत्त्व बताया। साध्वीश्री जी ने बच्चों को पटाखों का त्याग करने की प्रेरणा दी। सभाध्यक्ष धनराज सुराणा, मंत्री संदीप जम्मड़, महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी बुच्चा और मंजुला रामपुरिया ने अपने वक्तव्य और गीतिका द्वारा संपूर्ण श्रावक समाज को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की। ज्ञानशाला की बालिका भाव्या बुच्चा ने कविता के माध्यम से दीपावली पर्व के महत्त्व को उजागर किया।