दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

संस्थाएं

दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

इस्लामपुर।
अभातेममं द्वारा ‘दीपावली स्नेह मिलन करें अपनों के संग’ महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी की गीतिका से मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष संगीता गोलछा ने सभी बहनों का स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की। पूर्व अध्यक्ष सरिता सिंघी ने अपने भाव व्यक्त किए तथा अधिवेशन में प्राप्त मोमेंटो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष जयश्री सिंघी ने किया। आभार व्यक्त मंत्री ममता बोथरा ने किया।