असम राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 का आयोजन

संस्थाएं

असम राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 का आयोजन

गुवाहाटी।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा पूरे देश में अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य विषय असली आजादी अपनाओ है। इसमें निबंध लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, गायन और भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12 तक के देशभर के करीब 800 स्कूलों के लगभग एक लाख बच्चे भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता चार चरणों में स्कूल, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। अणुव्रत समिति, गुवाहाटी द्वारा इस प्रतियोगिता का स्कूल एवं कामरूप (मेट्रो) जिला स्तरीय आयोजन पिछले दिनों किया गया था। इसी क्रम में स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी स्वर्णरेखा जी के सान्निध्य में असम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कामरूप मेट्रो, बरपेटा, दरंग एवं नगाँव जिले के लगभग 40 विजेताओं ने भाग लिया। साध्वी स्वर्णरेखा जी ने सभी को अणुव्रत के नियमों को अपनाने की प्रेरणा दी। साध्वी स्वस्तिकाश्री जी एवं समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने जीवन विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। अध्यक्ष बजरंग बैद ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए इको फ्रेंडली फेस्टिवल के अंतर्गत प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अणुविभा के असम एवं त्रिपुरा प्रभारी छत्तरसिंह चोरड़िया उपस्थित थे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रायोजक अमोलकचंद अजय भंसाली एवं निर्णायक मंडल सरोज दुगड़, गौतम चोरड़िया, स्वाती बासोटिया, रश्मि खाटुवाला, मीना पगारिया, गरिमा नाहटा, रमेश चांडक का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संयोजक निर्मल बैद एवं अशोक सुराणा तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के ईस्ट जोन प्रभारी व समिति मंत्री संजय चोरड़िया ने किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नवरतन गधैया, सहमंत्री संपत मिश्र, कोषाध्यक्ष अजय भंसाली, संगठन मंत्री रंजू बरड़िया, परामर्शक हनुमानमल सुराणा सहित अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।