सम्यक् धर्मचक्र प्रतियोगिता व पाँच संबोध प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

सम्यक् धर्मचक्र प्रतियोगिता व पाँच संबोध प्रतियोगिता का आयोजन

हैदराबाद।
साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी एवं साध्वी सुदर्शनप्रभा जी के सान्निध्य में सम्यक् धर्मचक्र प्रतियोगिता व पाँच संबोध प्रतियोगिता चातुर्मास के प्रारंभ से अब तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। पाँचों संबोध प्रतियोगिता में 37 श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। जिसका सौजन्य मंडल को अल्फा एजेंसीज द्वारा मिला।
पाँचों संबोध प्रतियोगिताओं के नंबर जोड़ने पर विजेता प्रथम स्थान मंजु के दुगड़, द्वितीय स्थान प्रेम पारख, तृतीय स्थान प्रज्ञा घिया, चतुर्थ स्थान प्रियंका बाफना एवं नीता डागा को प्राप्त हुआ। सम्यक् धर्मचक्र प्रतियोगिता के भाग्यशाली विजेता अमिता कोठारी एवं मोनिका डागा रहे। सभी विजेताओं का मंडल ने पुरस्कार देकर सम्मान किया। इन प्रतियोगिता की संयोजिका सरिता नखत एवं कुसुम नाहटा का सहयोग सराहनीय रहा।