तेयुप द्वारा सेवा कार्य

संस्थाएं

तेयुप द्वारा सेवा कार्य

राजाजीनगर।
प्रातःकालीन वेला में मानव सेवा के अंतर्गत 18 किलोमीटर दूर गंगोडानाहल्ली, स्थित जनाध्वानी सेवा ट्रस्ट वृद्ध आश्रम में तेयुप, राजाजीनगर ने सेवा कार्य संपादित किया। तेयुप द्वारा सामुहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। आश्रम वार्डन महेश ने आश्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गत 5 वर्षों से यह वृद्ध आश्रम संचालित है, जिसमें 28 वृद्ध प्रवासित हैं। परिषद परिवार ने वृद्धों को दीपावली का उपहार दिया। जिसमें मिठाई एवं दैनिक जरूरत की सामग्री प्रदान की गई। सभी वृद्ध सदस्यों ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने महेश एवं वृद्धों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर तेयुप राजाजीनगर से राजेश देरासरिया एवं मुकेश भंडारी की उपस्थिति रही।