भगवान महावीर निर्वाण दिवस का आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर निर्वाण दिवस का आयोजन

चेन्नई
भगवान महावीर निर्वाण दिवस, दीपावली के अवसर पर साध्वी लावण्यश्री जी के श्रीमुख से तेरापंथ सभा, साहूकारपेट के श्रावकों को मंगल मंत्रोच्चार, पावन पाथेय के साथ आध्यात्मिक शक्ति के संप्रोषण का लाभ मिला। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि श्रमण भगवान महावीर ने हमें सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान, सम्यक् चारित्र रूपी त्रिवेणी साधना में संलग्न बने रहने का मार्ग बताया। इस मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। साध्वीश्री जी ने आगे कहा कि नमस्कार महामंत्र के स्मरण से हमारे आसपास के अशुभ परमाणु दूर हो जाते हैं। इसलिए हम खाना खाने बैठें या अन्य भौतिक या आध्यात्मिक प्रवृत्ति, हर कार्य से पूर्व नमस्कार महामंत्र का स्मरण करना चाहिए। साध्वीवृंद ने मंगल मंत्रोच्चार के साथ सभी को आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ने का आह्वान किया।