दीपावली स्नेह मिलन समारोह

संस्थाएं

दीपावली स्नेह मिलन समारोह

सरदारपुरा।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, सरदारपुरा-जोधपुर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का कार्यक्रम मेघराज तातेड़ भवन में साध्वी कुंदनप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्नेह मिलन कार्यक्रम को तीन भागों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में ‘पावर आॅफ रीडिंग, पावर आॅफ काॅन्फिडेंस दो कार्यशाला का आयोजन किया गया।
साध्वी विद्युतप्रभा जी, साध्वी किरणयशा जी और साध्वी चारित्रप्रभा जी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बने विनीता मेहता, सिद्धी जौहरी को दुपट्टा व साहित्य देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दिलखुश तातेड़ ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सबका अभिनंदन किया। दूसरे चरण में मिलेट्स द्वारा बने व्यंजन की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें विनीता मेहता और सिद्धि जोहरी को निर्णायक बनाया गया। काफी बहनों ने मिलेट्स के व्यंजन बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक विनीता मेहता ने मिलेट्स के बेनिफिट के बारे में जानकारी दी तथा मिलेट्स को अपने भोजन में शामिल करने के बारे में सुझाव दिया।
तीसरे चरण में पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने अलग-अलग स्टेट के पारंपरिक परिधान पहनकर अपनी प्रस्तुति दी। सिद्धि जोहरी ने बहनों को हमेशा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि आत्मशक्ति के द्वारा बहनें हर कार्य को कर सकती हैं। बहनों ने अपने सुझाव तथा विचार रखे। पूर्व में आयोजित सम्यक् दर्शन कार्यशाला पूरे विश्व में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहनें कुसुम जैन तथा चंद्रा जीरावला को सम्मानित किया गया। मिलेट्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया लता बांठिया, द्वितीय स्थान प्राप्त किया रश्मि पारख तथा तीसरे स्थान पर रहे कंचन बोहरा, पारंपरिक परिधान में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे कविता बांठिया, रश्मि पारख, सविता तातेड़ सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सरिता कांकरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री चेतना घोड़ावत ने किया।