आचार्यश्री तुलसी के 110वें जन्मोत्सव के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी के 110वें जन्मोत्सव के आयोजन

छापर
आचार्यश्री तुलसी का 110वाँ जन्मदिवस संयम दिवस के रूप में मुनि विजय कुमार जी के सान्निध्य में मनाया गया। तेरापंथ महिला मंडल ने मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू किया। शासनश्री मुनि विजय कुमार जी ने अणुव्रत प्रवर्तक तुलसी के जीवन की घटनाओं के बारे में बताते हुए व्यक्ति को अणुव्रती बनने के लिए आह्वान किया। मुनि आत्मानंद जी ने गीतिका प्रस्तुत की। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार नाहटा ने अणुव्रत अमृत महोत्सव पर अणुविभा द्वारा संचालित प्रकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष मंजु दुधोड़िया, कन्या मंडल संयोजिका सुविधा नाहटा, हुकमाराम बरवड़, विजयसिंह छाजेड़, सपना बैद आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
तुलसी जन्मदिवस पर 6 लोगों ने उपवास किया। इस अवसर पर जतन बोथरा, धनराज दुधोड़िया, प्रदीप दुधोड़िया, धनराज नाहटा, पुष्पा बैद, सुमन नाहटा, प्रेम नाहटा, गजरात दुधोड़िया, राजू देवी नाहटा, मो0 अख्तर, सज्जन जैन, डिंपल नाहटा आदि कई श्रावक-श्राविका उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति के अध्यक्ष विनोद नाहटा ने किया।