वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

विजयनगर।
अभातेयुप के महत्त्वपूर्ण आयाम वीतराग पथ कार्यशाला का अभातेयुप के सत्र-2023-25 का आयोजन मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में तेयुप द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया। वीतराग पथ कार्यशाला में मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि वीतरागता हमारे जीवन का उच्चतम आदर्श है। आदर्श जितना ऊँचा होगा, जीवन उतना ही ऊँचा होगा। वीतराग बनने के लिए कषायों पर विजय प्राप्त करना जरूरी है। मुनि काव्य कुमार जी ने कार्यशाला पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण संगान से हुआ। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष राकेश पोखरणा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मोक्ष मार्ग पर बढ़ते रहने हेतु वीतराग पथ कार्यशाला की उपयोगिता सदैव रहेगी। इस अवसर पर अभातेयुप से विकास बांठिया, महिला मंडल उपाध्यक्षा सुमित्रा बरड़िया, तेयुप पूर्व अध्यक्ष राकेश दुधोड़िया ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष प्रवीण गन्ना, संगठन मंत्री पवन बैद, कोषाध्यक्ष अशोक मारू, तेयुप पूर्व अध्यक्ष महेंद्र टेबा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री कमलेश चैपड़ा ने किया। इस कार्यशाला में लगभग 125 लोगों की सहभागिता रही। आभार ज्ञापन सहमंत्री संजय भटेवरा ने किया।