आचार्यश्री तुलसी का 110वाँ जन्म दिवस समारोह

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी का 110वाँ जन्म दिवस समारोह

छोटी खाटू।
साध्वी संघप्रभा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 110वाँ जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण ममता देवी सेठिया ने सुमधुर गीतिका से किया। साध्वी संघप्रभा जी ने कहा कि आचार्य तुलसी 20वीं सदी के एक ऐसे महान सूर्य थे, जिन्होंने मानवीय क्रांति के रूप में अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। इसलिए उन्हें भारत ज्योति, राष्ट्रसंत, युगप्रधान जैसे अलंकरणों तथा राष्ट्रीय एकता जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया। सभा अध्यक्ष ताराचंद धारीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशुप्रभा जी ने किया। इसी क्रम में गुलाबदेवी बैद, सुमन देवी बैद, किरण देवी धारीवाल ने गीतिका से प्रस्तुत की। राजेंद्र फुलफगर ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। रात्रि में एक शाम तुलसी के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।