दीपावली स्नेह मिलन समारोह

संस्थाएं

दीपावली स्नेह मिलन समारोह

टिटिलागढ़।
अभातेममं के निर्देशानुसार दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में तेममं ने समणी स्वर्णप्रज्ञा जी के सान्निध्य में मिलेट्स प्रतियोगिता, द पावर आॅफ सेल्फ पावर, कैसे करें मंडल को रोशन, पारंपरिक वेशभूषा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभद्रा जैन के सुमधुर मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। समणी स्वर्णप्रज्ञा जी ने कहा कि श्रमदान एवं श्वास कंट्रोल के द्वारा आप अपनी सुप्त एनर्जी को जागृत कर अपनी सेल्फ पावर को बढ़ाएँ और अपने अंतस के दीप को जलाएँ। अपनी सोच को पाॅजिटिव रखें।
कृष्णा जैन ने अपने विचार रखे। प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी। पारंपरिक वेशभूषा के लिए खुशबू जैन को पुरस्कृत किया गया। मिलेट्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कंचन जैन तथा द्वितीय स्थान पर बहन संतोष जैन एवं सरोज जैन एवं तृतीय स्थान पर रीना जैन रही। विजेता बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षा बाॅबी जैन, मुकेश जैन एवं सिंधीकेला की अध्यक्ष पुष्पा जैन एवं सभी अतिथियों को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की कोषाध्यक्ष पूजा जैन ने किया।