दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

तिरुपुर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित महिला मंडल द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षा नीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पारंपरिक धन्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः ऐश्वर्या दुगड़, ज्योति सुराणा एवं रचना पटावरी ने प्राप्त किया। पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः सोनम आंचलिया, प्रतिभा बोथरा एवं नेहा डागा ने प्राप्त किया। कैसे कर सकती हैं बहनें मंडल को रोशन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय क्रमशः रेखा सिंघवी एवं खुशबू जैन रहे। मंडल की बहनों द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी बहनों को मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। बहनों की उपस्थिति अच्छी रही। निर्णायक की भूमिका अलका भंडारी, चंदा सेठिया, उज्ज्वल जैन एवं कल्पना नंदोल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन उपासिका संजू दुगड़ ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री प्रीति भंडारी ने किया।