द पावर आॅफ सेल्फ पाॅवर कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सेल्फ पाॅवर कार्यशाला का आयोजन

कोयंबटूर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं ने तेरापंथ भवन में विभिन्न कार्यक्रम पाँच चरणों में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा कनकप्रभा बुच्चा ने किया। स्थानीय तेममं अध्यक्ष मंजु सेठिया ने सभी का स्वागत किया। केसरिया शक्ति की बहनों ने गीत का संगान किया। पहला चरणµ‘कैसे युवतियाँ कर सकती हैं मंडल को और रोशन’ में मंडल की जागरूक युवती बहन प्रज्ञा बैद ने अपना अनुभव साझा किया। दूसरे चरण में ‘द पावर आॅफ सेल्फ पावर’ कार्यशाला में पूर्व अध्यक्ष मधु बांठिया, प्रियंका बैंगानी व दीपिका बोथरा ने 8 शक्तियों के बारे में बताया। तीसरे चरण में पारंपरिक धान व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई। इसमें 14 बहनों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर निहार गोलछा, द्वितीय स्थान पर रचना कांकरिया एवं तृतीय स्थान पर गुन बोहरा व प्रियंका बैंगानी ने प्राप्त किया। चैथे चरण में पारंपरिक परिधान में 10 बहनों ने भाग लिया। सभी बहनों ने भारत के अलग-अलग राज्यों को रिप्रेजेंट किया। प्रथम स्थान अपराजिता नाहटा को मिला। दूसरा स्थान आरती सुराणा को तथा तीसरा स्थान अनामिका घीया को मिला। प्रियंका बुरड़ व रमा गोलछा को कोंसोलेशन प्राइज भी दिए गए। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक रानी शाह, प्रिया जैन थे। दोनों जजों का परिचय रेखा चोरड़िया ने दिया। पाँचवें चरण में ‘दिवाली स्नेह मिलन अपनों के संग’ का कार्यक्रम रहा। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मंत्री सुमन सुराणा ने दिया। कार्यशाला में लगभग 80 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सपना नौलखा ने किया।