जैन वल्र्ड रोचक प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

जैन वल्र्ड रोचक प्रतियोगिता का आयोजन

विजयनगर।
मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में जैन वल्र्ड प्रतियोगिता का आयोजन तेयुप के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा किया गया। मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि जैन वल्र्ड यानी जैन भूगोल। यहाँ लोक की बात हो रही है। जिसमें छह द्रव्य प्राप्त हैं, वह लोक कहलाता है। लोक आकाश का एक बहुत छोटा-सा भाग है। आलोक की तुलना में लोक बहुत ही छोटा है, पर छोटा होकर भी दूसरी दृष्टि में बहुत बड़ा है, क्योंकि अनंत-अनंत जीव और पुद्गल इस लोक में समाए हुए हैं। मुनिश्री ने कहा कि जैन वल्र्ड कार्यक्रम की परिकल्पना भरत बोथरा ने की, अच्छा श्रम किया, अच्छे ढंग से लोक के बारे में समझाया और इस पर आधारित प्रश्नोत्तरी का रोचक ढंग से आयोजन किया।
कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुनि काव्य कुमार जी का निर्देशन रहा। सभी का स्वगात करते हुए अध्यक्ष राकेश पोखरणा ने भरत का परिचय दिया। सबको प्रतियोगिता के लिए राकेश ने शुभकामनाएँ दी। किशोर मंडल सह-संयोजक चेतन गांधी ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि दीप कुमार जी द्वारा प्रदत्त मंत्रोच्चार से हुआ। कार्यक्रम के एंकर का दायित्व तेयुप के कार्यकारिणी सदस्य एवं उपासक भरत बोथरा ने निभाया। सभी सहभागी टीम को प्रतियोगिता के नियम और निर्देशों की जानकारी देते हुए संचालन किया। प्रतिभागी टीमों के सभी संस्थाओंµसभा, परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल के सदस्यों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के प्रायोजक मनोहर लाल, राकेश, मुकेश, दर्शन, चिरायु बाबेल रहे। जैन वल्र्ड प्रतियोगिता में ‘वैताढ्य पर्वत’ टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर ‘ऐरावत’ टीम और तीसरे स्थान पर ‘गंगा’ टीम रही। सभी प्रतिभागियों सहित विजेता टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अभातेयुप साथी विकास बांठिया, तेयुप पूर्व अध्यक्ष राकेश दुधोड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष श्रेयांस गोलछा, सहमंत्री रौनक चोरड़िया, गणमान्यजन, विजयनगर श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही। किशोर मंडल सदस्य दर्शन, अरविंद पोरवाल, रिदम चावत का अच्छा श्रम रहा। कार्यक्रम संयोजक विशाल श्यामसुखा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन मुनिश्री के मंगलपाठ से हुआ।