‘कन्याओं के विकास में माँ की भूमिका’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘कन्याओं के विकास में माँ की भूमिका’ कार्यशाला का आयोजन

गौरेगाँव
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी के सान्निध्य में महिला मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई। महिला मंडल संयोजिका प्रतिमा सांखला ने अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों और तपस्या को विस्तार से साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी के श्रीचरणों में निवेदित किया। साध्वीप्रमुखाश्री जी ने महती कृपा करके प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। ज्ञानशाला से बच्चों का विकास, कन्याओं के विकास में माँ की भूमिका आदि विषयों पर साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने प्रेरणादायक पाथेय प्रदान किया। मंडल की बहनों ने साध्वीप्रमुखाश्री जी के समक्ष अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाकर अहोभाव ज्ञापित किया। कार्यशाला को सफल बनाने में महिला मंडल संयोजिका प्रतिमा सांखला, सह-संयोजिका ममता चिप्पड़, कल्पना चोरड़िया, कोषाध्यक्ष पिंकी सांखला आदि एवं पूरे समाज से सभी बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ।