ज्ञान चेतना प्रश्नोत्तरी का आयोजन

संस्थाएं

ज्ञान चेतना प्रश्नोत्तरी का आयोजन

मदुरै।
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ कन्या मंडल, मदुरै के तत्त्वावधान में ज्ञान चेतना प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से हुई। स्वाध्याय निर्जरा का बहुत ही अच्छा उपक्रम है। इससे हमारी ज्ञान चेतना जगृत होती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृषा लोढ़ा और द्वितीय स्थान में केटी चोपड़ा, कोमल जीरावला, रिद्धि पारख को दिया गया।प्रतियोगिता का संयोजन कन्या मंडल प्रभारी दीपिका फूलफगर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका मुस्कान सुराणा ने किया।