तेयुप द्वारा सेवा कार्य

संस्थाएं

तेयुप द्वारा सेवा कार्य

राजाजीनगर।
विकलांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा के अंतर्गत तेयुप द्वारा कुमारा पार्क स्थित ‘मातृश्री मनोविकास केंद्र’ में सेवा कार्य संपादित किया गया। केंद्र में लगभग 50 बच्चे, जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग सदस्य प्रवासित हैं। संस्थापक संयोजक बसवराज ने केंद्र की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि 22 वर्षों से गतिमान यह केंद्र जिसमें छोटे बच्चे 8 महीने से लेकर बड़े 20 वर्ष तक के बच्चे प्रवासित हैं। परिषद द्वारा सभी सदस्यों को टी-शर्ट प्रदान किए गए। बसवराज ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। तेयुप, राजाजीनगर अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र के प्रति अपनी मंगलकामना व्यक्त की। इस अवसर पर अरविंद कोठारी, जयंतीलाल गांधी, सुनील मेहता, राजेश देरासरिया एवं किशोर मंडल संयोजक दीपक कटारिया, सह-संयोजक दर्शन पोरवाड़ एवं भुवन कटारिया की उपस्थिति रही।