‘बुल्स रन किशोर फन’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘बुल्स रन किशोर फन’ कार्यक्रम का आयोजन

कालबादेवी।
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप, दक्षिण मुंबई के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई ने ‘बुल्स रन किशोर फन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुनि योगेश कुमार जी, मुनि जयेश कुमार जी और मुनि सत्यकुमार जी का सान्निध्य प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि योगेश कुमार जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। नमस्कार महामंत्र के बाद हरियाणा किशोर मंडल से गौतम सिंघी ने कार्यक्रम में अपनी बांसुरी की धुन से मधुरिम रस बिखेरा मुनि जयेश कुमार जी ने ‘ैवनस ंदक ठवकल’ पर चर्चा की। मुनि योगेश कुमार जी ने किशोरों को धर्म और फाइनेंस के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम में एडवोकेट जनरल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा डॉ0 बीरेंद्र सराफ ने जिंदगी में सफलता के सूत्र समझाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी0सी0 भालावत ने स्टॉक मार्केट एवं उसमें नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। मुख्य मुनि महावीर कुमार जी ने किशोरों को सेवा कराने की कृपा कराई। प्रवचन पंडाल में आयोजित ‘बुल्स रन किशोर फन’ में किशोरों को नियमों से अवगत कराकर खेल की शुरुआत की, जिसमें किशोरों ने स्टॉक मार्केट की। लाइव ट्रेडिंग का स्वाद चखा। कार्यक्रम में तेयुप, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष नितेश धाकड़, मंत्री रोनक धाकड़, तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई के प्रभारी दर्शन डागलिया एवं तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई की संपूर्ण टीम उपस्थित थी।