महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

ईरोड
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं ने तेरापंथ भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से किया। स्थानीय तेममं अध्यक्ष पिंकी भंसाली ने सभी का स्वागत किया। पहला चरण-‘कैसे युवतियाँ कर सकती हैं मंडल को और रोशन’। इसमें मंडल की जागरूक युवतियों ने अपने विचार रखे और सुझाव भी दिए। जिसमें बेस्ट सजेशन को प्रथम एवं द्वितीय पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
दूसरा चरण-‘द पावर ऑफ सेल्फ पावर’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। पिंकी भंसाली और प्रज्ञा सुराणा ने सुंदर ढंग से समझाया। पिंकी भंसाली ने सुझाव दिया कि हर मोड़ पर जब हमें अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो यदि हम अंदर से सशक्त और मजबूत रहें तो हम उन कठिनाइयों को भी पार कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के द्वारा आंतरिक शक्ति को जागृत कर सकते हैं। तीसरा चरण-पारंपरिक मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई। इसमें 9 बहनों ने भाग लिया। जिसमें सभी बहनों को सम्मानित किया गया। लगभग 18 बहिनों की उपस्थिति रही। चौथा चरण-‘दिवाली स्नेह मिलन अपनों के संग’ मनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री पूनम दुगड़ ने किया।