आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

नोखा।
बीकानेर चातुर्मास संपन्न कर पधारी साध्वी हेमलता जी का नोखा के तेरापंथ भवन में शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के सान्निध्य में अभिनंदन किया गया। साध्वी राजीमती जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में सेवा, सहिष्णुता, विनम्रता, सौहार्द की घुट्टी प्रारंभ से दी जाती है। तीनों साध्वियों ने स्वर्गीय साध्वी चांदकुमारी जी की जो मनोयोग से सेवा की वह प्रेरणादायी है।
आगंतुक साध्वी हेमलता जी, साध्वी अर्चनाश्री जी, साध्वी सात्त्विकप्रभा जी ने संयम जीवन, आज्ञा, मर्यादा, समर्पण भावना, गुरु इंगित को सर्वोपरि बताया। साध्वी राजीमती जी को अमूल्य निधि बताया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष इंदरचंद बैद, शासन सेवी डॉ0 प्रेमसुख मरोठी, तोलाराम घीया, महिला मंडल अध्यक्षा सुमन मरोठी, समता बैद ने अभिनंदन भाव रखे। नोखा विराजने का आग्रह किया। तेममं ने स्वागत गीतिका का संगान किया। साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी पुलकितयशा जी एवं साध्वी प्रभातप्रभा जी ने आगंतुक साध्वियों के मंगलभावना हेतु अभिनंदन गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रभातप्रभा जी ने किया।