तेयुप द्वारा सेवा कार्य

संस्थाएं

तेयुप द्वारा सेवा कार्य

राजाजीनगर
तेयुप द्वारा बैंलगोर से 55 किमी दूर डोड्डारालागेरे स्थित तम्मारसनाहल्ली में श्री कृष्णा आश्रम एजुकेशनल ट्रस्ट में प्रवासित 150 बच्चों हेतु दैनिक जरूरत की सामग्री प्रदान कर सेवा कार्य संपादित किया गया। परिषद परिवार एवं ट्रस्ट में प्रवासित बच्चों ने सामूहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया एवं राष्ट्रगान का संगान करते हुए सभी बच्चों ने अपना परिचय दिया। ट्रस्ट के वार्डन पुष्पराज कृष्णदास ने ट्रस्ट की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आश्रम विगत कई वर्षों से गतिमान है जिसमें सभी उम्र के बच्चे प्रवासित हैं। कृष्णदास ने परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर तेयुप जयंतीलाल गांधी, ललित मुणोत, ऋषभ मुणोत एवं सेवा सारथी के संयोजक मुकेश भंडारी की उपस्थिति रही। तेयुप द्वारा श्रीरामपुरम स्थित कन्या आश्रम में लगभग 90 से अधिक कन्या प्रवासित हैं, जिनको दैनिक जरूरत की सामग्री एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में मिठाई बाँटकर सबको शुभकामनाएँ संप्रेषित की। परिषद परिवार ने सामूहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया। कन्या आश्रम के वार्डन दीपा ने ट्रस्ट की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किए। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन परिषद एवं कन्याओं द्वारा राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर कमलेश चोरड़िया, राजेश देरासरिया, जयंतीलाल गांधी एवं हरीश पोरवाड़ की उपस्थिति रही।