पाणिग्रहण संस्कार

पाणिग्रहण संस्कार

पूर्वांचल-कोलकाता।
सादुलपुर निवासी, वर्धमान प्रवासी रतनलाल सुराणा की सुपुत्री पायल सुराणा का शुभ पाणिग्रहण संस्कार राजलदेसर निवासी, कोलकाता प्रवासी विनोद बैद के सुपुत्र विकास बैद के संग जैन संस्कार विधि द्वारा जैन संस्कारक विजयराज बरमेचा एवं अनूप गंग ने संपूर्ण मंगल मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न करवाया। तेयुप के कार्यकारिणी सदस्य कुणाल चोपड़ा ने मंगलभावना पत्रक प्रदान कर मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित की।