अभिनव सामायिक फेस्टिवल के विविध आयोजन

संस्थाएं

अभिनव सामायिक फेस्टिवल के विविध आयोजन

ईरोड
अभातेयुप के निर्देशानुसार में अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में तेयुप द्वारा अभिनव सामायिक फेस्टिवल उत्सव विश्व मैत्री का आयोजन किया गया। प्रवक्ता उपासक हनुमान दुगड़ के निर्देशन में सामायिक हुई। तेयुप अध्यक्ष महेंद्र भंसाली ने अभिनव सामायिक के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उपासक प्रकाश पारख, रमेश पटावरी ने भाव व्यक्त किए। अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा का कहना है कि विश्व मैत्री के भावों से इस आयोजन को वृहद रूप दिया जाता है, जिसमें जैन समाज के श्रावक-श्राविका विश्व मैत्री की मंगलकामना के साथ अभिनव सामायिक की साधना करते हैं। तेयुप कोषाध्यक्ष अर्जुन पारख ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तेयुप के हेमंत दुगड़, सुरेश चौपड़ा, अर्जुन पारख, जितेंद्र वैदमुथा, सुमित सुराणा, नरेश हिरण, अभिषेक बोथरा का सहयोग रहा। लगभग 41 सामायिक की हुई।