प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस के आयोजन

संस्थाएं

प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस के आयोजन

विजयनगर
अभातेयुप निर्देशित तेयुप द्वारा आयोजित प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस पर जप सहित सामायिक का आयोजन तेरापंथ सभा भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भगवान पार्श्वनाथ के चमत्कारी मंत्रों के जप के साथ सामायिक का अनुष्ठान किया गया। उपसर्गहर स्तोत्र के साथ ‘¬ नमिउण पार्श्वनाथ’ का जप किया गया। तत्पश्चात भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति की गई। कई भाई-बहनों ने उपवास-एकासन-रात्रि भोजन त्याग, जप का प्रयोग किया। इस आयोजन में परिषद अध्यक्ष राकेश पोखरणा, उपाध्यक्ष विकास बांठिया, मंत्री कमलेश चोपड़ा, सहमंत्री रोनक चोरड़िया, संगठन मंत्री पवन बैद, परामर्शक राकेश श्यामसुखा, महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बरड़िया, तेयुप परिवार, श्रावक समाज की उपस्थिति रही।