‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

कांटाबांजी।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा तेरापंथ भवन में ‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यक्रम में 6 सास-बहू की जोड़ी ने भाग लिया और छोटी-छोटी नाटिका के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। सास-बहू का रिश्ता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है। बहन स्मिता ने कहा कि सास और बहू दोनों को साथ में कदम बढ़ाना चाहिए जिससे परिवार में सामंजस्य बना रहे। अध्यक्षा आशा जैन ने स्वागत किया और अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 30 सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की उपाध्यक्ष सपना जैन ने किया तथा मंत्री रितु जैन ने आभार व्यक्त किया।