महाश्रमण अष्टकम प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

महाश्रमण अष्टकम प्रतियोगिता का आयोजन

हैदराबाद।
तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर महाश्रमण अष्टकम रंगोली एवं विशेष व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नमस्कार मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें कन्या मंडल की कन्याओं के साथ-साथ अभिभावक एवं उत्साहवर्धन करने तेममं की अध्यक्षा कविता आच्छा, मंत्री सुशीला मोदी व महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति रही। प्रार्थना सुराणा, पूर्वी सुराणा, रितु धोका, लविशा जैन, सिद्धि पोखरणा, नैना पोखरणा, सुरभि जैन, छवि बंबोली, जीविका बैद, हंसिका जैन, मान्या दुगड़, प्रेक्षा श्यामसुखा आदि कन्याओं की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता के निर्णायक कविता आच्छा व रेखा जैन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की। अष्टकम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिद्धि पोखरणा, द्वितीय स्थान पर छवि जैन एवं तृतीय स्थान पर जीविका बैद रही। नैना पोखरणा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विशेष व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छवि बंबोली, द्वितीय स्थान हंसिका सुराणा एवं तृतीय स्थान सिद्धि पोखरणा, ऋतु धोका ने प्राप्त किया। शेष प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विषय मकर संक्रांति पर्व रखा गया था। कन्याओं ने सुंदर रंगोली बनाई, जिसमें समय सीमा रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतु जैन, द्वितीय स्थान लविशा जैन एवं तृतीय स्थान पूर्वा सुराणा ने प्राप्त किया। मान्या दुगड़ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक हेमलता लोढ़ा व प्रेक्षा जैन ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए अपना निर्णय बताया।