मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

अररिया कोर्ट।
अभातेममं के निर्देशानुसार महिला मंडल, अररिया कोर्ट द्वारा मिलेट्स प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। जिसमें नवयुवती बहनों ने काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सरिता बेगवानी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा की। तत्पश्चात मिलेट्स के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में निर्णायक संतोष बरड़िया, ज्योति बोथरा, सरिता बेगवानी का निर्णय सर्वमान्य रहा। मिलेट्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राज मालू, द्वितीय स्थान आस्था बेगवानी तथा तृतीय स्थान माला छाजेड़ को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कांता बेगवानी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन एवं सभी आगंतुकों के साथ प्रतियोगियों का आभार ज्ञापन मंत्री सुरभि दुगड़ ने किया। प्रतियोगिता में 20 बहनों ने भाग लिया।