सेवा कार्य

संस्थाएं

सेवा कार्य

राजाजीनगर।
तेयुप, राजाजीनगर ने मकर संक्रांति के अवसर पर राजराजेश्वरी नगर स्थित सांत्वना सेवा ओल्ड एज होम में सेवा कार्य संपादित किया। वृद्धाश्रम के केयर टेकर वेंकटेश्वर ने ट्रस्ट की संक्षिप्त जानकारी दी। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना एवं तेयुप साथियों ने वृद्धजन के साथ समय व्यतीत किया। इस अवसर पर तेयुप से कमलेश चोरड़िया, राजेश देरासरिया, अरविंद कोठारी, जयंतीलाल गांधी की उपस्थिति रही।