किशोर ग्रांड फिएस्टा का आयोजन

संस्थाएं

किशोर ग्रांड फिएस्टा का आयोजन

सूरत।
तेरापंथ किशोर मंडल, सूरत द्वारा तेरापंथ भवन मैत्री हॉल में केजीएफ रिटर्न किशोर ग्रांड फिएस्टा फन फेयर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जैन संस्कार विधि से अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सेठिया द्वारा किया गया। अभातेयुप साथियों की उपस्थिति रही। 17 फूड स्टॉल और 7 गेम्स काउंटर के साथ लोगों के आकर्षण के लिए सेल्फी प्वाइंट, फोटो सेशन प्वाइंट और छोटे बच्चों के लिए जंपिंग का आयोजन किया गया।
किशोर मंडल सदस्य विश्रुत पारीख ने सिंगिंग के द्वारा अपना टैलेंट प्रस्तुत किया। अलग-अलग मैजिक शो किया गया। एंकर आस्था जैन ने विभिन्न गेम द्वारा आए हुए लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह गुजर डीसीपी जोन-4 रहे। विजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के थीम प्रायोजक महावीर गोल्ड द्वारा पधारे हुए सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी सभा संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल संयोजक धैर्य गोठी, सहसंयोजक प्रथम संकलेचा, मुदित आंचलिया, प्रिंस गांधी एवं एंकर आस्था जैन के द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन किशोर मंडल सह-संयोजक प्रथम संकलेचा ने किया।