दिव्यांग विद्यालय में सेवा कार्य

संस्थाएं

दिव्यांग विद्यालय में सेवा कार्य

राउरकेला।
अभातेममं के समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत महिला मंडल ने लाठिकटा स्थित राधाकृष्णन दिव्यांग विद्यालय में जाकर बच्चों के साथ समय बिताया एवं उन्हें महिला मंडल की तरफ से आर्थिक सहयोग तथा जरूरत की सामग्री दी गई। बहनों ने बच्चों को गेम्स खिलाए और विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिला मंडल की अध्यक्षा तरुलता जैन ने कहा कि बच्चों को अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए तथा प्रसिद्ध अमरीकी लेखिका हेलेन केलर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह दृष्टिहीन और बधिर होते हुए भी वे हिम्मत से आगे बढ़ती गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा पुरस्कृत लक्ष्मी नाम की बच्ची ने अपनी सुमधुर आवाज से सभी को मोहित कर दिया। महिला मंडल की 13 बहनों के साथ, सभा के अध्यक्ष छगनलाल जैन, प्रवीण जैन, तेयुप के उपाध्यक्ष शीतल डागा, जीतेंद्र दुगड़ एवं गौरव जैन की उपस्थिति रही।