सेवा कार्य

संस्थाएं

सेवा कार्य

सैंथिया।
तेयुप द्वारा गणतंत्र दिवस पर कर्मू धर्मू आश्रम में गरीब बच्चों में कंबल वितरण एवं अन्य सामग्री देकर सेवा कार्य किया। परिषद के अध्यक्ष अभिषेक छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया। आश्रम के संचालक ने कहा कि प्रथम बार तेयुप, सैंथिया के आगमन से आश्रम को काफी जागरूकता मिली तथा उन्होंने तेयुप के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रणव पुगलिया, सहमंत्री आदित्य छाजेड़, निवर्तमान अध्यक्ष अंकित बोथरा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।