‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

भीलवाड़ा।
अभातेममं द्वारा निर्देशित ‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन, नागौरी गार्डन में आयोजित किया गया। पिस्ता गोखरू द्वारा नवकार महामंत्र उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल अध्यक्षा मैना खांटेड़ ने समागत बहनों का स्वागत किया। अभातेममं कार्यसमिति सदस्य उषा सिसोदिया, मनाली चोरड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मोनिका दुगड़, ज्योति दुगड़ ने सास-बहू रिश्ते पर कॉमेडी ड्रामा की प्रस्तुति दी। पुष्पा पामेचा ने सास-बहू विषय पर गीतिका का संगान किया। एकरंगे परिधान में सास-बहू की जोड़ियाँ में सभी के आकर्षण का केंद्र रही। सास-बहू की जो जोड़ी समय की प्रतिबद्धता के साथ आई उनको पुरस्कृत किया गया।
सास-बहू कार्यशाला को रोचक बनाने के लिए चार ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक राउंड रखे गए। जिसमें प्रथम मीना स्वीटी नैनावटी, द्वितीय मधु नेहा ओस्तवाल, चंद्रकांता रितु चोरड़िया, तृतीय सुधा निकिता खांटेड़ की जोड़ी रही। लीला मीना गांधी, कमला पिंकी आच्छा, नयना सुंदर देवी गोखरू, सरोज सोनिका मेहता इन सभी जोड़ियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दी। विशेष आमंत्रित सदस्या उपासिका चंद्रकांता चोरड़िया ने बताया कि सास-बहू के रिश्ते में आपसी समझ, प्रेम, सौहार्द एवं सामंजस्य हो तो जीवन मधुरिम बन जाता है। महिला मंडल टीम ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। महिला मंडल प्रचार-प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा ने बताया कि बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। उपस्थित ऑडियंस के लिए भी प्रश्नोत्तर रखे गए। कार्यशाला का संचालन सपना दुगड़ एवं कनकलता गोखरू ने किया। महिला मंडल सहमंत्री सुमन लोढ़ा ने आभार ज्ञापित किया।