शिक्षा के बल पर जीती जा सकती है दुनिया

संस्थाएं

शिक्षा के बल पर जीती जा सकती है दुनिया

चंडीगढ़।
शिक्षा के बल पर दुनिया जीती जा सकती है, परंतु आज की शिक्षा व्यवस्था और उससे जुड़े लोग यह कथन को असत्य कर रहे हैं। आजकल घूस, दलाली, चोरी, एक खुला व्यापार सब शिक्षा जगत में आसानी से प्रवेश कर चुका है और हो न हो ये कहीं न कहीं नैतिक मूल्यों की कमी और उसके हनन का ही एक ज्वलंत परिणाम हमारे सामने उभरकर आया है। ज्ञान के नाम पर हम आज क्या परोस रहे हैं, जिससे आने वाले भविष्य में क्या परिणाम होगा इसका शायद किसी को अंदाजा भी नहीं है। यह विचार मुनि विनय कुमार जी ‘आलोक’ ने तुलसी सभागार में एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुनिश्री ने आगे कहा कि अच्छे आदर्श अच्छे जीवन की नींव हैं। सतर्कता के साथ सदैव कार्यशील एवं तत्पर रहना ही हमारे अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकती है। जीवन विज्ञान के द्वारा विद्यार्थियों को उन्नत संस्कार प्रदान कर उनके जीवन को चरित्रवान और खुशहाल बनाया जा सकता है।