व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

संस्थाएं

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

तिरुवन्नामलाई।
साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन हुआ। साध्वीश्री जी ने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए लक्ष्य होना जरूरी है और उस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए हमें हर कार्य में अपनी कुशलता से, हुनर से आगे बढ़ना है। साध्वीश्री जी ने तमिलनाडु क्षेत्र की तेममं अध्यक्ष एवं टीम को मर्यादाओं का पालन करने, अनुशासित रहें आदि कई विषयों पर प्रेरित किया। महिला मंडल ने साध्वीश्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। अध्यक्ष संतोष सेठिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका सेठिया ने किया। माला कातरेला को कई विशेष पुरस्कार व सम्मान से अलंकृत किया गया। सभी बहनों ने मोटिवेशनल स्पीच के द्वारा कैसे धर्म की प्रभावना हो सके और धर्मसंघ के दायित्व में रहकर कैसे आगे बढ़ना चाहिए, इस विषय पर विचार व्यक्त किए। तिरुवन्नामलाई महिला मंडल ने आभार व्यक्त किया।