टीम बिल्डिंग कार्यशाला से किशोरों ने समझा परस्पर सहयोग का महत्त्व

संस्थाएं

टीम बिल्डिंग कार्यशाला से किशोरों ने समझा परस्पर सहयोग का महत्त्व

विजयनगर।
तेयुप के निर्देशन में डिस्कवरी विलेज रिजॉर्ट, नंदी हिल्स में किशोर मंडल, विजयनगर के लिए पूरे दिन की टीम बिल्डिंग गतिविधियाँ आयोजित की गई। तेयुप के अध्यक्ष राकेश पोखरना ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन किशोर मंडल साथियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। अध्यक्ष राकेश पोखरना ने कहा कि मुनि दीप कुमार जी एवं सहवर्ती मुनि काव्य कुमार जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विजयनगर किशोर मंडल की नींव मजबूत हुई है। किशोर मंडल प्रभारी विकास बांठिया के प्रयास से विजयनगर किशोर मंडल संघ की हर गतिविधि में निरंतर सक्रिय भागीदारी के साथ अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
अध्यक्ष राकेश पोखरना ने किशोरों से तेरापंथ धर्मसंघ की आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान किया। किशोर मंडल प्रभारी एवं उपाध्यक्ष विकास बांठिया ने किशोर मंडल टीम को टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज से बेहतर तालमेल एवं परस्पर सहयोग की भावना को पुष्ट करने का जरिया बताया। प्रतिभागी किशोरों ने विभिन्न गेम्स एवं विभिन्न टीम बिल्डिंग गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर किशोर मंडल संयोजक विशाल श्यामसुखा, नमन चावत सह-संयोजक चेतन गांधी, दर्शन बाबेल एवं किशोरों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही।