तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

नवरंगपुर, अहमदाबाद

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नवरंगपुर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दीनदयाल कन्या अनाथ आश्रम में ‘अनमोल रिश्ता सास बहू का' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से तथा प्रेरणा गीत से किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष बॉबी जैन ने सभी का स्वागत करते हुए सास बहू के अनमोल रिश्ते पर विचार रखे और बताया कि यह नाजुक रिश्ता कैसे मधुर बनाया जा सकता है। आश्रम की बालिकाओं ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्हें यह समझाया गया कि आगे जाकर ससुराल में कैसे सास के साथ मां का रिश्ता बनाना है और ससुराल में बहू बनकर नहीं बेटी बन कर रहना है।